Haryana Agriculture Subsidy

Haryana Agriculture Subsidy 2026: हरियाणा में किसानों के लिए जबरदस्त सब्सिडी – पाएं 50% तक कृषि यंत्रों पर सहायता

✅ Haryana Agriculture Subsidy 2026: किसानों के लिए आई 50% की जबरदस्त खुशखबरी!

Haryana Agriculture Subsidy 2026 योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर 50% तक सब्सिडी दे रही है। यह योजना CRM component of RKVY जैसी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत वर्ष 2026-27 के लिए चलाई जा रही है। किसान भाइयों को MFMB पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

🟢 लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें:
📲 WhatsApp चैनल जॉइन करें

📅 Haryana Agriculture Subsidy 2026 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • 🟢 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
  • 🔴 परमिट डाउनलोड और मशीन खरीद की अंतिम तिथि: 30 जुलाई 2026

📌 Haryana Agriculture Subsidy 2026 पात्रता और नियम

  • हरियाणा राज्य के MFMB पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान पात्र हैं।
  • भूमि का मालिक होना अनिवार्य नहीं है।
  • एक किसान अधिकतम 4 यंत्रों के लिए आवेदन कर सकता, लेकिन सब्सिडी केवल 1 पर दी जाएगी।
  • पिछले 3 वर्षों में जिस मशीन पर सब्सिडी ली हो, उस पर पुनः लाभ नहीं मिलेगा।
  • निर्माताओं के लिए निर्देश: GoI से स्वीकृत टेस्टिंग संस्थानों से पास मशीन वाले निर्माताओं को विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। वर्ष 2025-26 के पहले से स्वीकृत निर्माताओं को नए आवेदन की आवश्यकता नहीं है।

📌 कुछ जरूरी बातें किसान भाइयों के लिए:

  • ✔️ ये सब्सिडी सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगी जो MFMB पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।
  • ✔️ मशीन की खरीद के बाद सब्सिडी सीधे किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में जाएगी।
  • ✔️ आवेदन, स्टॉक वेरिफिकेशन और बिल अपलोड सब कुछ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा।

📢 कृपया इस जानकारी को अपने गांव के अन्य किसानों तक जरूर पहुँचाएँ ताकि कोई भी किसान भाई इस योजना से वंचित न रह जाए।

🧾 Haryana Agriculture Subsidy 2026 में जरूरी दस्तावेज

  • PAN कार्ड
  • PPP ID / MFMB रजिस्ट्रेशन
  • ट्रैक्टर की RC (ट्रैक्टर चालित यंत्रों के लिए)
  • Farmer Undertaking Form – इसे भरकर अपलोड करना अनिवार्य है

📥 👉 FARMER UNDERTAKING फॉर्म डाउनलोड करें

📥 👉 PATWARI REPORT (सब्सिडी हेतु आवश्यक दस्तावेज) डाउनलोड करें

🚜 Haryana Agriculture Subsidy 2026 में सब्सिडी योग्य कृषि यंत्र

नीचे दी गई तालिका में आधिकारिक स्क्रीनशॉट के अनुसार सभी 33 श्रेणी के कृषि यंत्रों और उन पर मिलने वाली अधिकतम स्वीकृत सब्सिडी (inclusive of GST) की सही जानकारी है:

क्रममशीन / कृषि उपकरण का नामअधिकतम स्वीकृत सब्सिडी (₹)
1Super Straw Management System (Super SMS) to be attached with Combine Harvester₹56,000
2Happy Seeder (09 tine)₹78,000
3Happy Seeder (10 tine)₹81,000
4Happy Seeder (11 tine)₹83,000
5Happy Seeder (12 tine)₹87,000
6Smart Seeder (10 tine)₹83,000
7Smart Seeder (11 tine)₹87,000
8Paddy Straw Chopper/Shredder/Mulcher (Mounted type – 5 ft)₹72,500
9Paddy Straw Chopper/Shredder/Mulcher (Mounted type – 6 ft)₹84,000
10Paddy Straw Chopper/Shredder/Mulcher (Mounted type – 7 ft)₹88,000
11Paddy Straw Chopper/Shredder/Mulcher (Mounted type – 8 ft)₹95,700
12Paddy Straw Chopper (Trailed Type)₹1,47,100
13Shrub Master / Rotary Slasher₹27,500
14Hydraulic Reversible M.B. Plough (Two Bottom)₹70,500
15Hydraulic Reversible M.B. Plough (Three Bottom)₹91,500
16Hydraulic Reversible M.B. Plough (Four Bottom)₹1,25,400
17Spatial Zero Till Drill (09 tine)₹24,800
18Spatial Zero Till Drill (11 tine)₹28,200
19Spatial Zero Till Drill (13 tine)₹30,800
20Spatial Zero Till Drill (15 tine)₹33,000
21Super Seeder₹120,000
22Surface Seeder₹40,000
23Bailing Machines (Round-Mini-up to 16 kg per bale)₹2,20,000
24Bailing Machines (Round-Medium-above 16-25 kg per bale)₹2,39,500
25Bailing Machines (Round-big-180-200 kg per bale)₹9,90,000
26Baler (Rectangular 18-20 kg per bale)₹660,000
27Straw Rake (Big rake Powered by PTO through Gearbox and having minimum 9 Arms)₹1,65,000
28Crop Reaper (Tractor mounted)₹37,500
29Crop Reaper (Self-Propelled)₹72,500
30Self-Propelled reaper cum Binder (3 wheel)₹180,000
31Self-Propelled reaper cum Binder (4 wheel)₹200,000
32Tractor Mounted Loader (Without Tractor)₹3,05,000
33Tractor Drawn Tedder Machine₹250,000

📋 Haryana Agriculture Subsidy 2026 आवेदन प्रक्रिया

नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके सीधे हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें:

📝 यहां से आवेदन करें

📊 महत्वपूर्ण चरण और आधिकारिक अंतिम तिथियाँ (Schedule 2026-27):

क्रमकार्य (Activity)अंतिम तिथि (Date)
1किसानों द्वारा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि15.06.2026
2DLEC द्वारा ड्रा/लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन (लक्ष्य से अधिक आवेदन होने पर)25.06.2026
3परमिट/खरीद अनुमति जारी करने हेतु DDAs द्वारा पोर्टल पर अनुमोदन की तिथि30.06.2026
4किसानों द्वारा परमिट डाउनलोड करने और मशीनरी खरीदने की अंतिम तिथि30.07.2026
5निर्माताओं द्वारा डीलरों को स्टॉक/इन्वेंट्री आवंटित करने की अंतिम तिथि29.07.2026
6जिला स्तरीय समिति द्वारा डीलरों के पास उपलब्ध मशीनरी स्टॉक वेरिफिकेशन की तिथि30.07.2026
7डीलर/निर्माताओं द्वारा पोर्टल पर बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि05.08.2026

📞 Haryana Agriculture Subsidy 2026 हेल्पलाइन व संपर्क

यदि आपको आवेदन करने या अन्य किसी प्रक्रिया में तकनीकी परेशानी आती है, तो आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं:

  • 📧 E-mail: agriharyana2009@gmail.com
  • 📞 Phone No: 0172-2570662

📞 Toll Free: 1800 180 2117

❓ FAQs – Haryana Agriculture Subsidy 2026 से जुड़े सवाल

1️⃣ क्या किसान बिना जमीन के भी इस योजना में आवेदन कर सकता है?

हाँ, हरियाणा राज्य के ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर पंजीकृत किसान इस योजना के तहत आवेदन करने के पात्र हैं।

2️⃣ एक किसान भाई अधिकतम कितने कृषि यंत्रों के लिए सब्सिडी ले सकता है?

किसान अधिकतम 4 यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है, लेकिन सब्सिडी का लाभ केवल 1 ही मुख्य यंत्र पर देय होगा।

3️⃣ वर्ष 2026-27 के लिए किसानों के आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है।

4️⃣ परमिट डाउनलोड करने और मशीन की खरीद करने की अंतिम तिथि क्या रखी गई है?

किसानों के लिए परमिट डाउनलोड करने और मशीनरी परचेज करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 तय की गई है।

5️⃣ इस योजना का आधिकारिक आवेदन लिंक क्या है?

👉 https://agriharyana.gov.in/MechCRMScheme

👉 🔗 अन्य किसान योजनाएं यहां पढ़ें

Scroll to Top